भाजपा ने खत्म किया 27 साल का वनवास, जोरदार वापसी; केजरीवाल और सिसोदिया की हार

Feb 8, 2025 - 13:17
 0  243
भाजपा ने खत्म किया 27 साल का वनवास, जोरदार वापसी; केजरीवाल और सिसोदिया की हार

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।

त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट भाजपा के रवि कांत जीते
त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट भाजपा के रवि कांत जीत गए हैं। 
द्वारका सीट पर भाजपा करीब 7000 वोट से आगे
मटियामहल सीट से भाजपा 15600 वोटों से आगे
नजफगढ़ सीट से भाजपा 23600 वोट से आगे।
बिजवासन सीट पर भाजपा 9000 वोट से आगे। 
पालम सीट पर भाजपा ने 6000 वोटों से बढ़त बनाई।

कृष्णा नगर सीट से भाजपा की जीत
कृष्णा नगर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ अनिल गोयल जीत गए हैं। 
विकासपुरी सीट पर भाजपा की लीड कम हुई है। अब 6600 वोटों से आगे है। 
उत्तम नगर सीट पर भाजपा 13000 वोट से आगे है। 

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "रुझानों से लगता हैं कि भाजपा सरकार बनाएगी और कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। अगर हमारा वोट प्रतिशत बढ़ भी जाए तब भी ये हमारी हार है, क्योंकि कांग्रेस के वोट भाजपा में चले गए... मध्यम वर्ग अरविंद केजरीवाल से बहुत नाराज था... AAP को जो वोट मिला, वह भी सिर्फ लाभार्थियों का वोट है। AAP को विचारधारा का वोट नहीं मिलती। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि "दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है, जनता प्रधानमंत्री के साथ है। यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है, इस जीत के शिल्पकार प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं।"

राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि "मैं राजौरी गार्डन और दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे 17,500 वोटों से जीत दिलाई। यह ऐतिहासिक जीत है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है... आम आदमी पार्टी एक आपदा बन गई थी, लोगों को आज आपदा से छुटकारा मिल गया है... हम 27 साल के वनवास के बाद वापस आ रहे हैं। 

AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।"

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.