भाजपा के मनोज सोनकर की जीत पर हंगामा
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत का जादुई आंकड़ा 19 होता है। वर्तमान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलाकर गठबंधन के पास कुल 20 वोट हैं। भाजपा के पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 15 वोट हैं। इसके बावजूद 16 वोट पाकर भाजपा जीत गई है।

चंडीगढ़ (आरएनआई) हार से नाराज आप पार्षद प्रेमलता ने कहा कि हम हाई कोर्ट जाएंगे। आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। किरण खेर लगातार इशारा कर रही थीं। आठ वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।
पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर कई वोटों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। कांग्रेस और आप पार्षदों की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि अनिल मसीह वीडियो में कई वोटों पर पेन चलाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में भी इसके सबूत हैं। सदन में काफी हंगामा चल रहा है।
अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने भी वोट डाला है, जबकि उन्होंने दावा किया था कि अगर मेयर चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं होगा तो वह बहिष्कार करेंगे। यह देखना होगा कि अकाली पार्षद ने भाजपा को वोट दिया है या कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के गठबंधन को।
मेयर पद के लिए सभी 35 वार्ड के पार्षदों ने अपने वोट डाल दिए हैं। आखिरी वोट वार्ड नंबर-35 के भाजपा पार्षद राजेंद्र शर्मा ने दिया। अब कुछ ही मिनट में वोटों की गिनती होगी और पीठासीन अधिकारी की तरफ से मेयर के नाम की घोषणा होगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






