'भाजपा और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई' : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

राउरकेला (आरएनआई) लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उनकी यात्रा आज ओडिशा में प्रवेश करेगी। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।
झारखंड के खूंटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'हमने महसूस किया कि भाजपा और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई है। इसलिए मैंने आप सभी के बीच आने, एकजुट होने और आपके मुद्दों को संबोधित करने के बारे में सोचा। यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य है।
राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को ओडिशा में प्रवेश करेगी। यह यात्रा झारखंड से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक छोटे-से औद्योगिकी शहर बीरमित्रपुर से होते हुए राज्य में प्रवेश करेगी। इस शहर की सड़कें राहुल गांधी के बैनर, कटआउट और होर्डिंग से पटी हुई हैं।
कांग्रेस के सुंदरगढ़ जिले की अध्यक्ष रश्मि पाधी ने बताया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता बीरमित्रपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर राउरकेला इस्पात शहर में एकत्रित हो गए हैं और राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय लोग उन्हें ‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते’ के रूप में देखते हैं।
कांग्रेस के सुंदरगढ़ जिले की अध्यक्ष रश्मि पाधी ने बताया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता बीरमित्रपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर राउरकेला इस्पात शहर में एकत्रित हो गए हैं और राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय लोग उन्हें ‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते’ के रूप में देखते हैं।
कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि राहुल अगले दिन यात्रा फिर से शुरू करेंगे और राउरकेला में उदितनगर से पानपोश चौक तक 3.4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करेंगे। उनका रानीबांध में बिरसा मुंडा मैदान में दोपहर का भोजन करने से पहले पानपोश चौक में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वह सुंदरगढ़ शहर में भी एक पदयात्रा करेंगे जिसके बाद वह एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। वह झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।
राहुल आठ फरवरी को झारसुगुड़ा में पुराने बस अड्डे से अपनी यात्रा फिर शुरू करेंगे और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर के भोजन के बाद वह झारसुगुड़ा में कनकतोरा से अपनी यात्रा बहाल करेंगे और फिर छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे। ओडिशा में दो पश्चिमी जिलों सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में यात्रा के तहत करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






