भाजपा आरक्षण मुद्दे पर मराठा और ओबीसी को दे रही धोखा : कांग्रेस नेता पटोले

मराठा समुदाय के आरक्षण मुद्दे और ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर भाजपा के रुख को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने धोखा बताया है। 

Jun 22, 2024 - 17:37
 0  351
भाजपा आरक्षण मुद्दे पर मराठा और ओबीसी को दे रही धोखा : कांग्रेस नेता पटोले

महाराष्ट्र (आरएनआई) महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि भाजपा आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय और अन्य पिछड़ा वर्ग को धोखा दे रही है। नाना पटोले ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के आरक्षण के मुद्दे पर अलग-अलग रुख हैं।

पिछले दिनों महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन हुआ था। इसके बाद ओबीसी के दो कार्यकर्ताओं ने भी अनशन शुरू कर दिया था। जहां मराठा समुदाय के लोग आरक्षण की मांग कर रहे थे। वहीं ओबीसी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि मराठों को आरक्षण मिले लेकिन ओबीसी आरक्षण प्रभावत नहीं होना चाहिए। 

अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वे आरक्षण मुद्दे पर मराठा और ओबीसी समुदाय को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के मुद्दे पर मराठा और ओबीसी समुदायों को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का कहना है कि 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण को बरकरार नहीं रखा जा सकता। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण दिया जा सकता है।

नाना पटोले ने दावा किया कि भाजपा नेताओं के बीच आरक्षण के मुद्दे पर दो अलग-अलग राय हैं। उन्हें अपना वास्तविक रुख स्पष्ट करना चाहिए।" कांग्रेस नेता ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण मान्य नहीं होगा। इसलिए बावनकुले और फडणवीस के अलग-अलग रुख के कारण भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, "सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सर्वेक्षणों के माध्यम से जातिवार जनगणना करना और 50 प्रतिशत की सीमा को हटाना ही आरक्षण मुद्दे का एकमात्र समाधान है।" नाना पटोले ने कहा कि भाजपा केंद्र और महाराष्ट्र में सत्ता में है, इसलिए उसे मराठा, ओबीसी, धनगर, आदिवासी, हलबा और अन्य समूहों की कोटा मांगों के साथ न्याय करने के लिए जातिवार जनगणना शुरू करनी चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.