भगवान मुनिसुब्रतनाथ  का हुआ प्रथम महामस्तकाभिषेक

Dec 23, 2023 - 16:37
Dec 23, 2023 - 16:38
 0  567
भगवान मुनिसुब्रतनाथ  का हुआ प्रथम महामस्तकाभिषेक

गुना-रुठियाई (आरएनआई) रुठियाई में मंगलोदय तीर्थ पर संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद 108 निर्यापक श्रवण मुनि श्री सुधा सागर जी की प्रेरणा एवं 108 मुनि श्री आगम सागर जी 108 पुनीत सागर जी के सानिध्य में भगवान मुनिसुब्रत नाथ का प्रथम मस्तकाभिषेक का सौभाग्य सुरेंद्र कुमार नरेंद्र कुमार रुठियाई को एवं इंजीनियर एस.के.जैन अध्यक्ष पुण्योदय तीर्थ बजरंगगढ़ वालों को प्राप्त हुआ प्रथम शांति धारा का सौभाग्य इंजीनियर महेंद्र कुमार संतोष जैन मुकेश जैन संजय जैन परिवार को प्राप्त हुआ शांति धारा सौभाग्य सुरेंद्र कुमार नरेंद्र कुमार सोहिल अभिषेक जैन रुठियाई को प्राप्त हुआ इस अवसर पर भाग्यशाली ड्रॉ द्वारा सौभाग्यशाली रहे राजेश जैन बासौदा वाले रुठियाई एवं विजय अजीत जैन   रुठियाई अनिल कुमार अंशुल जैन कोटा वालों को एवं अजीत कुमार सिंघई अथाई खेड़ा अशोकनगर को प्राप्त हुआ। 

इस अवसर पर मुनि श्री आगम सागर पुनीत सागर जी ने धर्म उपदेश में भगवान मुनि सुब्रत स्वामी को अरिष्ट निवारक बताते हुए उपदेश दिया कि हमें पाप से बचना चाहिए अभिषेक शांति धारा करके पुण्यार्जन करना चाहिए इस अवसर पर गुना राघोगढ़ कुंभराज धरनावदा nfl डोंगर जामनेर बीनागंज से बड़ी संख्या में धर्मावलंबी पधारे थे संचालन जैन समाज गुना के मंत्री अनिल जैन अंकल ने किया सभी पधारे हुए महानुभावों का आभार जैन समाज अध्यक्ष अभिषेक जैन मंत्री अमन जैन उप मंत्री अंकुर सराफ ने किया इस अवसर पर नगर में मिठाई बांटी गई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow