ब्रुनेई के प्रिंस अब्दुल मतीन अपनी मंगेतर से शादी के लिए तैयार
ब्रुनों के 32 वर्षीय प्रिंस और उनकी 29 वर्षीय मंगेतर यांग मुलिया अनीशा रोसना की शादी राजधानी बंदर सेरी बेगवान में सोने की गुंबद वाले मस्जिद में होने वाली है।

बंदर सेरी (आरएनआई) ब्रुनेई के पोलो खिलाड़ी और एशिया के सबसे योग्य कुंवारों में से एक प्रिंस अब्दुल मतीन ने गुरुवार को अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए तैयार हैं। तेल समृद्ध सल्तनत का यह भव्य शादी समारोह 10 दिनों तक चलेगा।
32 वर्षीय प्रिंस और उनकी 29 वर्षीय मंगेतर यांग मुलिया अनीशा रोसना की शादी राजधानी बंदर सेरी बेगवान में सोने की गुंबद वाले मस्जिद में होने वाली है। बता दें कि मतीन एक समय पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाले और सबसे अमीर व्यक्ति रहे सुल्तान बोलकिया के 10वें संतान हैं। वहीं मतीन की मंगेतर उनके पिता के प्रमुख सलाहकारों में से एक की पोती है। इस भव्य शादी समारोह में दुनियाभर के अमीर व्यक्तियों और नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
ब्रुनेईवासी रविवार को सड़कों पर शाही जोड़ा के गुजरने के दौरान सड़क के किनारों पर कतार में खड़े होने की योजना बना रहे हैं।मतीन के कभी भी शासक बनने की संभावना नहीं है, लेकिन उनकी लुक और सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोअर्स ने उन्हें शाही परिवार के हाई प्रोफाइल सदस्यों में से एक बना दिया है। प्रिंस मैतीन की तुलना ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से की जाती है। बता दें कि पिछले साल वह प्रिंस चार्ल्स और रानी कैमिला के राज्यभिषेक और 2022 में रानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






