सुलतानपुर: बोलबम कावांरिया संघ कादीपुर का जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना

Aug 2, 2024 - 17:20
Aug 2, 2024 - 17:20
 0  1.2k
सुलतानपुर: बोलबम कावांरिया संघ कादीपुर का जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना

सुलतानपुर (आरएनआई) बोलबम कावांरिया संघ कादीपुर ने रामू बोलबम के संयोजन में 70 शिवभक्त कांवरियों का जत्था कादीपुर नगर भ्रमण करते हुए शाहगंज रोड रानीपुर कायस्थ गांव स्थित महाकाल शनिदेव अवसान माता मन्दिर में अवधूत कपाली बाबा के संरक्षण में पूजन अर्चन कर आठ दिवसीय कांवर यात्रा का शुभारंभ किया।

संयोजक रामू बोलबम ने बताया कि यह यात्रा महाकाल शनिदेव अवसान माता मन्दिर से प्रारंभ होकर बिजेथुआ महाबीरन, शीतला चौकिया धाम, त्रिलोचन महादेव, मार्कण्डेय महादेव, काशी विश्वनाथ होते हुए बैजनाथ धाम झारखंड में पूर्ण होगी।

 कार्यक्रम के संरक्षक अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने बताया कि सावन माह भगवान शिव का माह है इस माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना जलाभिषेक बहुत फलदाई होता है।कांवर यात्रा प्राचीन सनातन संस्कृति की परम्परा के साथ भगवान शिव की भक्ति का द्योतक है। इस यात्रा में सहसंयोजक ठाकुर प्रसाद मिश्र,नीरज साव, रोहित अग्रहरि,अंकित तिवारी, धीरेन्द्र शर्मा गोलू, हरी लाल शर्मा,मनोज अग्रहरि, इन्द्र कुमार, शमशेर सहित अनेक शिवभक्त कांवरिया उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow