बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

Feb 6, 2023 - 23:13
Feb 6, 2023 - 23:29
 0  513
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

हरदोई (आरएनआई) आज जिला महिला चिकित्सालय, में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमावती अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई, द्वारा केक काटकर नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया तथा उनकी माताओं को अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा, संस्कार देकर उन्हें समाज में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। विषिष्ट अतिथि श्रीमती अलका गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बेटियों को अच्छी शिक्षा, स्वाबलम्बी बनाने के साथ साथ देश हित में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित व जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह द्वारा नवाजात बच्चीयों के माताओं को उनकी अच्छी परवरिश करने के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत द्वारा नवजात बच्चियों के माताओं को प्रमाण पत्र के साथ उपहार भी वितरित किये गये। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी, विनीता चर्तुवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, शैलेन्द्र पाठक संरक्षण अधिकारी, पिंकी देवी, संरक्षण अधिकारी, संजीव श्रीवास्तव विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सुश्री प्रियंका पाण्डेय महिला कल्याण अधिकारी, सतीश कुमार, अविशेक कुमार मिश्रा, सुनिल कुमार कमल आदि लोग उपस्थित रहें। साथ ही विकास खण्ड हरियावां व बावन में भी स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा नवजात बच्चियों की माताओं को प्रमाण के साथ उपहार भी वितरित किये गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)