बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Jul 18, 2024 - 10:10
 0  189
बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

नई दिल्ली (आरएनआई) राजधानी में बुधवार को हुई बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक बारिश आया नगर में दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान कमजोर साबित हो रहा है। बुधवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था।

बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। दोपहर में नई व पूर्वी दिल्ली में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 81 से 65 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम व आया नगर में 36.8, रिज में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 90 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 63 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 144, गुरुग्राम में 109, गाजियाबाद में 82 व फरीदाबाद में 108 एक्यूआई रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.