बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं पर उपद्रव के आरोप में एफआईआर, 14 हिरासत में; कांग्रेस बोली- अमित शाह को बचाने की कोशिश
बीजेवाईएम के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़ की। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और साथ ही पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया कर लिया है।

मुंबई (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा प्रसिद्ध समाज सुधारक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया है। पुलिस ने बताया कि बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोला, पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और वहां के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया, साथ ही पोस्टर फाड़ दिए।
बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आंबेडक का अपमान करने का आरोप लगाए जाने के बाद हुआ। इस घटना के बाद 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
कांग्रेस के एक पदाधिकारी मंदर पवार ने भाजयुमो के पदाधिकारी तेजिंदर तिवाना और अन्य BJP युवा शाखा के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बॉम्बे पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
मुंबई से कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह वही तरीका है जो भाजपा और संघ परिवार ने हमेशा बाबासाहेब का नाम सुनकर अपनाया है - हमला और तोड़फोड़। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के गुंडे अमित शाह को बचाने के लिए इस कदर गिर गए हैं और आंबेडकके खिलाफ बयान देने से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया।
इसके साथ ही गायकवाड़ ने मांग की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बर्बरता में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने इसे महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में राजनीतिक मर्यादा की कमी बताते हुए शर्मनाक करार दिया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और कुछ पोस्टरों पर स्याही फेंकी। स्थिति अब शांतिपूर्ण है। पुलिस ने कुछ बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन भेज दिया, जहां उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। रात में, BJYM कार्यकर्ताओं का एक और समूह कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुआ और विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






