बिहार भाजपा ने प्रद्युम्न राणा को सीतामढ़ी जिला ओबीसी मोर्चा का जिला प्रभारी किया मनोनीत
भाजपा ओबीसी मोर्चा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बलराम मंडल ने बिहार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारीयों की घोषणा की जिसमें प्रद्युम्न राणा को सीतामढ़ी जिला ओबीसी मोर्चा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। बता दें कि प्रद्युम्न राणा को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2010 में भाजपा से की थी वो बूथ अध्यक्ष से लेकर वार्ड अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र प्रभारी,मंडल उपाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी,जिला प्रवक्ता समेत 2 दर्जन से ज्यादा दायित्वों पर रहे हैं।
मुजफ्फरपुर/सीतामढ़ी (आरएनआई) भाजपा ओबीसी मोर्चा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बलराम मंडल ने बिहार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारीयों की घोषणा की जिसमें प्रद्युम्न राणा को सीतामढ़ी जिला ओबीसी मोर्चा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। बता दें कि प्रद्युम्न राणा को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2010 में भाजपा से की थी वो बूथ अध्यक्ष से लेकर वार्ड अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र प्रभारी,मंडल उपाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी,जिला प्रवक्ता समेत 2 दर्जन से ज्यादा दायित्वों पर रहे हैं।अभी हाल में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने पटना साहिब और बेतिया लोकसभा में ओबीसी मोर्चा के लोकसभा प्रभारी के दायित्व में रहे हैं।
श्री राणा एक अच्छे वक्ता के रूप में गिने जाते हैं वो पेशे से शिक्षक हैं उन्होंने भौतिक शास्त्र में एमएससी और इतिहास से अभी एमए कर रहे हैं इन्होंने आईएएस की तैयारी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया। ज्ञात हो की राणा मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर विधानसभा के भटौलिया गांव के बारे रहने वाले हैं इनके पिताजी जेपी सेनानी थे और जनता पार्टी के टिकट पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़े थे वह जनता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके थे ।
राणा के मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री सह मुजफ्फरपुर सांसद डॉक्टर राजभूषण चौधरी ,बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता प्रदेश महामंत्री डॉक्टर राजेश वर्मा ,वैशाली सांसद वीणा देवी पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा रामसूरत राय ई अजीत कुमार विधायक अशोक सिंह अरुण सिंह राजू सिंह पूर्व विधायक वेवी कुमारी सीतामढ़ी विधायक मिथिलेश कुमार मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार सीतामढ़ी जिला प्रभारी विवेक कुमार मीनापुर प्रत्याशी अजय कुशवाहा डॉक्टर ममता रानी सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात कुमार ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साहेब शाह, मुकेश पटेल प्रदेश मंत्री अबोध शाह जिला कार्य समिति सदस्य प्रणव भूषण मोनी मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह आनंद सिंह अनिल गुप्ता राजन भारद्वाज अमित रंजन नन्हे सिंह बूम बूम गुप्ता राहुल राय आदि ने बधाई दी।
What's Your Reaction?






