बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। माना जा रहा है। कि मुख्यमंत्री आज शाम 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बिहार (आरएनआई) बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री आज शाम 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की गठबंधन वाली सरकार टूट गई है। करीब दो साल तक आरेजडी के साथ गठबंधन सरकार के मुखिया रहे। नीतीश कुमार एनडीए के साथ गठबंधन में एक बार फिर लौट रहे हैं।
नीतीश ने 2022 में बीजेपी से नाता तोड़कर और लालू यादव की राजद, कांग्रेस व वाम दलों के साथ 'महागठबंधन' में सरकार बनाई थी। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजद वर्तमान में 79 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, पर राजद भी बहुमत के आंकड़े 122 से 43 सीटें पीछे है। 78 विधायकों की संख्या के साथ BJP दूसरी बड़ी पार्टी है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






