बिजली कॉटन मिल में मिले नर कंकाल की नहीं हुई शिनाख्त समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में किया अंतिम संस्कार

Nov 1, 2023 - 19:28
Nov 1, 2023 - 19:30
 0  324
बिजली कॉटन मिल में मिले नर कंकाल की नहीं हुई शिनाख्त  समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में  किया अंतिम संस्कार

हाथरस,व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है
              अज्ञात कंकाल को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान पूर्णरूपेण सहयोग रहा
       दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को हाथरस नगर में स्थित बिजली कॉटन मिल जो काफी दिनों से बंद है के एक गड्ढे में  एक नर कंकाल होने  की सूचना पुलिस को मिली| मैण्डू गेट चौकी  पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त करने की बहुत कोशिश की गई|उसके बाद उपरोक्त शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया|
              पुलिस द्वारा कंकाल को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा कंकाल की शिनाख्त न होने के कारण कंकाल को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस  द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से कंकाल के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त कंकाल का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया
          अंतिम संस्कार सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान ,प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले, साथ में रोमी ठाकुर,तरुण राघव, कांस्टेबल परमजीत डोडवाल, होमगार्ड रवि कुमार जादौन मौजूद रहे

Follow the RNI News channel on WhatsApp:
https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0