बाइक सवार तीन अपराधियों ने किया फायरिंग, 12 वर्षीय बच्चे को लगी गोली

Jul 25, 2024 - 19:31
Jul 25, 2024 - 19:38
 0  20k
बाइक सवार तीन अपराधियों ने किया फायरिंग, 12 वर्षीय बच्चे को लगी गोली

घोड़ासहन (मोतिहारी) : शहर के भगवान लाल चौक के निकट पिकअप से साइड लेने के विवाद में बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली चला कर शहर में दहशत मचा दी। फायरिंग में एक 12 वर्षीय बच्चे के हाथ मे   गोली लगी है। घटना गुरुवार शाम पाँच बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलीस ने उक्त जख्मी बच्चे को इलाज हेतु स्थानीय सीएचसी लाया है। घायल की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के लोहडिया गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव का पुत्र प्रमुख कुमार के रूप में हुई है।  गोली बच्चे के दाएं हाथ के उंगली को छूते हुए निकल गयी है। जानकारी के अनुसार पिकउप चालक श्रीपुर से पिकअप भान पर धान का बीज का बिचड़ा लेकर अपने घर दरपा थाना क्षेत्र के लोहड़िया जा रहा था। इसी बीच उक्त स्थल पर साइड लेने के विवाद में पिकउप चालक और बाइक सवार तीन युवकों के बीच बकझक हो गयी। बाइक सवार एक युवक ने गोली चला दी। गोली पिकउप पर सवार बच्चे के हाथ मे लगी है। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बच्चे के उंगली में गोली लगी है। तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है।  आसपास में लगे सीसीटीव फुटेज को खंगाला जा रहा है। स्थानीय नवयुवकों का हाथ लग रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0