सागर: बहुचर्चित राजेन्द्र अहिरवार हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
खुरई के बरोदिया नौनगर गांव में 25 मई को हुए बहुचर्चित राजेन्द्र अहिरवार हत्या कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। देहात थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।

सागर (आरएनआई) खुरई देहात थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनगर गांव में 25 मई को रात लगभग 8.30 बजे एक पुराने प्रकरण में गवाही को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों एक पक्ष से राजेन्द्र अहिरवार और दूसरे पक्ष से पप्पू रजक घायल हो गया था।
दोनों को खुरई अस्पताल से सागर रेफर कर दिया गया था, जिसमें राजेन्द्र अहिरवार की भोपाल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने 5 आरोपियों आशिक पिता शरीफ खान उसका भाई टंटू उर्फ साजिद खान, बबलू बेना, फहीम खान और इसराइल खान पर हत्या का मामला दर्ज कर किया था।
इनमें से बबलू बेना और फहीम खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दो और आरोपियों आशिक खान और टंटू उर्फ साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






