बर्निंग बनी बस में 13 की मौत,16 घायल,7 लापता, सीएम के आने की संभावना,घायलों से मिलेंगे,मृतकों के परिजनों को देंगे ढाढस, देर रात्रि तक बुरी तरह जले शवों को खोजने निकालने में लगा प्रशासन

Dec 28, 2023 - 11:42
Dec 28, 2023 - 11:42
 0  10.7k

गुना (आरएनआई) प्रदेश के गुना जिले में बीती रात्रि हुई इस बस दुर्घटना में प्रथम दृष्टि प्रशासन के अधीनस्थ डिपार्टमेंट की लापरवाही के चलते अनफिट बस के संचालन को बताया जाता हैं।

लोगो से मिली जानकारी अनुसार बस में लगभग 35 से 40 लोग सवार बताए जाते हैं,जो बजरंगगड़ थाने के सामने से निकलते हुए दुधाई घाटी पर 8:25 के करीब एक डंफर की टक्कर लगने से पलटी और भीषण आग से घिर गई। बस सवार पुरुष और महिलाएं घायल अवस्था में खिड़कियों से बचने निकले। लेकिन बस में सवार अधिकांश लोग उस में फंसे रहे,जिनमे बच्चे और विकलांग, ब्रद्ध,महिलाए और अन्य भी थे वो जलती आग में फस कर चिखपुकार कर चलते गए, जो बचे थे वे भी उनकी मदद नही कर पाए। हादसे के दौरान लोगो ने पुलिस और पत्रकारों को फोन लगाए,वीडियो और फोटो भेज कर गुहार लगाई। इस बीच राह चलते लोग भी वहां रुके लेकिन भीषण आग से घिरी बस को देखकर बेबस रहे। मौके पर थाने की पुलिस पहुंची। लेकिन फायर बिग्रेड वहां एक डेढ़ घंटे बाद पहुंची,वही प्रशासन के अधिकारी भी एंबुलेंस के साथ पहुंच गए। लेकिन दुर्भाग्यबस सब जल गए, मौके पर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। 

जलती बस की आग को पहुंची फायर बिग्रेड ने बुझाया, शवों को निकाल उन्हे भी भिजवाया, दृश्य बड़ा ही भिभत्सव था बस सवार लोग जिंदा जले। घटना:लगभग 8:05 बजे चली और लगभग 08:25 करीब की आग लगने की घटना।

गुना से आरोन जा रही एक यात्री चलती बस में दुहाई मंदिर के पास लगी भीषण आग।मौके पर लोगों की मची चीख पुकार। जिंदा जल रहे बस में बैठे यात्री। सिकरवार बस सर्विस की बस बताई गई है।

एक्सपर्ट व्यू: समूचे जिले में सवारी बसों की दयनीय स्थिति!
जिले में सबारी बसों की हालात बद से बद्तर हे। अनफिट बसे फर्राटे से दौड़ रही हे। जिला गुना में खटारा बसें चलने के स्थान,ऊमरी,बमोरी, फतेहगढ़,आरोन, अशोकनगर, नई सराय,धमनार, राघौगढ़,जामनेर, कुंभराज,बीनागंज,धरनावदा, छबड़ा आदि में लगभग अनफिट बसे बर्षो से चल रही हे। आर.टी.ओ.विभाग की नाक के नीचे,आखिर इस हादसे की जिम्मेदारी कोन लेगा।जो अपने भ्रमण डायरी को टेवल पर बैठकर भर रहे हे?दूसरी ओर जिला कलेक्टर जिंन्हे शहर,व जिले की परवाह नहीं! तो कौन हे जिम्मेदार!

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संभावित गुना का दौरा सामने आया हैं 
गुना के दोहाई मंदिर के पास हुई आगजनी की विभत्स और ह्रदय विदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झंकझोर के रख दिया। साथ ही घटना ने शासन और प्रशासन की तमाम व्यवस्थाओं और उनके दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है जो चुनाव से पहले मुख्यमंत्री विकास यात्रा और अब भारत विकास जैसी यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान मंत्री, नेता और जनप्रतिनिधियों के द्वारा यही कहा जाता है की हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी को सुख सुविधा उपलब्ध करना है। 

 सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार की छवि आम जनता में खराब न हो इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव गुना हॉस्पिटल में मरीजों से मिलने दोपहर तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा अस्पताल से हवाई अड्डा तक तैयारियां भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। 

 अस्पताल में पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा सीएमएचओ से उलझे,लगाया आरोप शराब के नशे में आए घायलों को देरी से देखने। बस आगजनी की इतनी बड़ी घटना के बाद सीएमएचओ डॉक्टर राज कुमार ऋषिश्वर अस्पताल में पहुंचे लेट। मीडिया को बाइट भी देते नही बन रही थी देते। मौके पर जनप्रतिधियों ने सीएमएचओ को नशे की हालत में बताया। लेट आने की बात पर नेताओं ने कहा कि शराब पी रखी है उनसे तो बोलते तक नही बन रही, ये क्या स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।

इस बस दुर्घटना में 13 लोगो की जलने से मौत,16 लोग घायल_गंभीर घायल और 7 लापता की घटना की जानकारी सामने आई हैं जो अत्यंत दुखद हैं।

जनता का मत हैं कि इस बड़ी घटना में जिम्मेदार गुना कलेक्टर, गुना आरटीओ, अपर कलेक्टर और गुना पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार है, लगातार दुर्घटनाएं और मृतकों की बड़ती संख्या और कलेक्टर द्वारा न्यायालय के अतिक्रमण और जाम को लेकर आदेश में लापरवाही व अनदेखी की जा रही हैं,उनके मातहत सिर्फ अवैध वसूली में लगे हैं,राजस्व भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा हो रहा हैं। यहां उल्लेखनीय है कि गुना कलेक्टर लोकउपयोगी अदालत, हाईकोर्ट और सीजेएम कोर्ट के आदेश भी अतिक्रमण,जाम को लेकर भी गंभीर नही हैं? डेढ़ साल से न्याय पालिका को गुमराह कर रहे हैं कलेक्टर!!

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow