बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार की पत्नी का निधन

बरेली (आरएनआई) बरेली लोकसभा सीट से आठ बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। भारत सेवा ट्रस्ट पर शुक्रवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि शाम चार बजे सिटी श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






