बदायूं में वृक्ष संरक्षण की अनोखी पहल, संजीव हुए सम्मानित

बदायूं (आरएनआई) रविवार को शहर में आयोजित कार्यक्रम में संजीव सक्सेना द्वारा लगाए गए वृक्ष की 18वीं वर्षगांठ पर वृक्ष जन्मोत्सव कार्यक्रम और शहीद दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में संजीव सक्सेना को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 18 वर्षों तक वृक्ष का संरक्षण किया है। यह बदायूं से शुरू हुई एक अनोखी पहल है, जिसमें एक वृक्ष का 18वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार प्रजापति, मुख्यवक्ता देवदत्त शर्मा जी, और कार्यक्रम अध्यक्ष मोहन लाल मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजकों में संजीव सक्सेना, मयंक प्रताप जी, अभिनव सक्सेना , अनुज, और सूर्या शामिल थे।
कार्यक्रम में पर्यावरण क्षेत्र में कार्य कर रहे योगेश सक्सेना, राजवीर पटेल, और संजीव सक्सेना जी को सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?






