बदायूं में महाकुम्भ से लोटी आई 30 रोड वेज बसें, शेष भी जल्द होंगी वापस..

Feb 6, 2025 - 22:15
Feb 6, 2025 - 22:44
 0  891
बदायूं में महाकुम्भ से लोटी आई 30  रोड वेज बसें, शेष भी जल्द होंगी वापस..
बदायूं उत्तर प्रदेश का रोडवेज बस अड्डा..

बदायूं (आरएनआई) महाकुंभ मेले में गईं 30 बसें मंगलवार को लौट आईं। सात फरवरी तक सभी बसों के वापस आने की उम्मीद है। 30 बसें आने के बाद डिपो के पास अब फिलहाल 96 बसें हो गई। उम्मीद जताई जा रही है कि अब यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी।

महाकुंभ से अब बसों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। चार फरवरी देर शाम तक 30 बसें यहां लौट आईं। आधी रात तक और बसों के लौटने की उम्मीद है। इन बसों की वापसी से पिछले कुछ दिनों से बसों की किल्लत झेल रहे यात्रियों को राहत मिलेगी।

बता दें कि बदायूं डिपो से कुल 115 बसें चरणबद्ध तरीके से महाकुंभ के लिए रवाना की गईं थीं। इनको शासन के निर्देशानुसार वहीं संचालित कराया जा रहा था। जिले में 66 बसें ही रह गईं थीं। बसों के अभाव में यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा था।

वसंत पंचमी का स्नान होने के बाद अब बसों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। चार फरवरी की शाम तक 30 बसें बदायूं डिपाे पर पहुंच गईं। दिल्ली मार्ग पर रहेगा डिपो का ध्यान रोडवेज बसों के महाकुंभ से लौटने पर डिपो के अधिकारियों का ध्यान दिल्ली मार्ग पर अधिक है। एआरएम अजय कुमार का कहना है कि दिल्ली से लंबी दूरी की बसों से यात्रियों को जोड़ना अहम है। इसके लिए शुरुआती दौर में स्थानीय मार्ग पर बसों की उपलब्धता पर ध्यान रखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0