बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी पर पुलिस की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
पुलिस ने पहले बताया था कि अक्षय शिंदे को सोमवार शाम को नवी मुंबई की तलोजा जेल से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर ले जाया जा रहा था, जहां उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस दौरान ही हुई गोलीबारी की घटना में उसकी मौत हो गई थी।

ठाणे (आरएनआई) बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उसने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चलाई थी। इसी दौरान वह गोली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में दुर्घटनावश मौत का भी मामला दर्ज किया गया है। ठाणे पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने पहले बताया था कि अक्षय शिंदे को सोमवार शाम को नवी मुंबई की तलोजा जेल से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर ले जाया जा रहा था, जहां उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस दौरान ही हुई गोलीबारी की घटना में उसकी मौत हो गई थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






