फाल्गुनी चतुर्मासिक पर्व पर 15 वर्षीय बालक आगम रांका ने स्वाध्याय सेवा प्रदान कर किया खिरकिया का नाम गौररवान्वित

Apr 8, 2024 - 12:56
Apr 8, 2024 - 12:57
 0  1.1k
फाल्गुनी चतुर्मासिक पर्व पर 15 वर्षीय बालक आगम रांका ने स्वाध्याय सेवा प्रदान कर किया खिरकिया का नाम गौररवान्वित

खिरकिया (आरएनआई) आचार्य प्रवर श्री रामलालजी म.सा., उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनीजी म.सा. सहित चारित्र आत्माओं के प्रति विशेष श्रद्धा भाव रखने वाले एवं साधुमार्गी संघ की रीति नीति के प्रति समर्पण भाव रखने वाले खिरकिया रांका परिवार के गौरव, समता संस्कार पाठशाला के होनहार 15 वर्षीय बालक आगम रितेश रांका जो इस बार फाल्गुनी चातुर्मासिक पर्व (२३,२४,२५) पर 3 दिन आराधना स्वयं करने तथा करवाने हेतु अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी संघ के अंतर्गत समता प्रचार संघ के माध्यम से स्वाध्यायी सेवा देने मध्यप्रदेश के कानवन नगर पहुंचकर धर्म ध्यान तप त्याग का अपूर्व ठाठ लगाया।

इस छोटे से बालक ने तीनों दिन धर्म सभा में लगभग 25 मिनिट तक जिनवाणी रूपी प्रवचन तथा मधुर कंठ से सुमधुर भजनों की स्वर लहरियों से सभी को अचंभित,आश्चर्य चकित कर दिया। बालक ने पौषध में भी पूरी ऊर्जा से सभी गतिविधियों को क्रियान्वित कर गौरव बढ़ाया। पूर्व में RRR रियल रामेश रत्नम प्रतीयोगिता में बालक आगम रांका ने मधप्रदेश अंचल में रतलाम शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं नीमच शहर हुई आयोजित प्रतीयोगिता में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर परिवार का नगर का गौरव बढ़ाया।

साथ ही फाल्गुनी पर्व पर खिरकिया से सेवा प्रदान करने कानवन साथ में रूपेश भंडारी तथा विजया रांका,उषा मेहता ने गुड़ी में सेवाएं प्रदान कर गौरव बढ़ाया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0