'फर्जी वोट' पर संग्राम...'EC की आंखों में धूल झोंक रहे भाजपा के मंत्री', आप का गंभीर आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे। चुनावी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। दिल्ली में फर्जी वोट का मुद्दा गरमाया हुआ है। दिल्ली चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को लेकर आप और भाजपा के बीच घमासान मचा हुआ है।
!['फर्जी वोट' पर संग्राम...'EC की आंखों में धूल झोंक रहे भाजपा के मंत्री', आप का गंभीर आरोप](https://www.rni.news/uploads/images/202501/image_870x_67824b40a5aae.jpg)
नई दिल्ली (आरएनआई) भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा के चुनाव प्रचार गीत पर कहा, ' यह एक बहुत ही सुंदर गीत है। इस गीत में खूबसूरती के साथ-साथ दिल्ली के 10 सालों की बदहाली का जिक्र है। जो दर्द दिल्ली जी रही है, वह दर्द इस गाने में हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। मुझे लगता है दिल्ली की जनता इस सच्चाई के साथ 5 फरवरी को इसका जवाब देगी और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।'
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'कैग ने दिल्ली की खुशहाली को बर्बाद कर दलाल की भूमिका निभाने वाले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी उजागर कर दी है। यह वही सीएजी रिपोर्ट है जो अरविंद केजरीवाल 2013 में शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ने का झंडा लहराते थे और आज उसी कैग रिपोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट घोषित कर दिया है।'
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अगर इनकी (आप ) नीतियां इतनी अच्छी थी तो फिर वे वापस क्यों ली गई? आज आप के पास दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कों, घरों में गंदा पानी, बढ़ते हुए बिजली के बिल, कूड़े के पहाड़ और प्रदूषण पर कोई जवाब नहीं है। आज दिल्ली की जनता आपदा मुक्त होना चाहती है।'
आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा के सांसदों के सरकारी आवास के पते पर फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं। भाजपा के देशभर के तमाम सांसदों के सरकारी आवास के पते पर भाजपा ने नई दिल्ली विधानसभा में फर्जी वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है।
कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, 'CAG ने कहा है कि शराब नीति में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है। अब तो यह बात स्पष्ट हो गई है कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) गलत काम किया है। उन्होंने सरकारी खजाना खाली कर दिया है। शराब नीति के कारण अगर 6 महीने में 2000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वह योजना अगर अभी तक चल रही होती तो हमें 10,000-12,000 करोड़ का नुकसान हो चुका होता।'
भाजपा ने आज एक नया गाना जारी कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला बोला है। इस गीत के जरिए भाजपा ने शीशमहल समेत कई अन्य मुद्दाों को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'गीत एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से हम राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक पहुंचाते हैं। इसके लिए भाजपा ने एक कैम्पेन गीत बनाया है, यह कैम्पेन गीत से ज्यादा वर्तमान दिल्ली की हकीकत का गीत है, जिसकी मुख्य पंक्ति वीरेंद्र सचदेवा ने लिखी हैं, हमने इसे आवाज दी है और इसमें अन्य गायक भी हैं।'
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है जो नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। यह वास्तव में बहुत आश्चर्यजनक है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए... दुनिया की तथाकथित सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल के शौचालय में फंसी हुई है, चुनाव में इनका सफाया हो जाएगा।'
उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जिस सांसद बंगले पर कब्ज़ा किए हुए हैं, वहां से 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है।
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'भाजपा पहले दिन से ही एक बात कह रही है कि 2026 करोड़ का घोटाला जानबूझकर किया गया घोटाला है। CAG रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सोची समझी साजिश थी। जो परियोजना बनाई गई थी उसमें फेर-बदल किए गए थे। हर बार सरकारी नियमों की अवहेलना की गई थी। क्यों अरविंद केजरीवाल CAG रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर नहीं रख रहे हैं?'
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आठ महीने से प्रवेश वर्मा सांसद आवास पर कब्जा करके बैठे हैं और उसी पते पर वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। नई दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान के सरकारी आवास के पते पर वोट बनवाने का आवेदन दिया गया है। भाजपा चुनावी फ्रॉड करके चुनाव लड़ रही है।
इंडिया गठबंधन पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "इंडिया गठबंधन ने देश में (लोकसभा चुनाव में) बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके कारण भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। जो आगे की रणनीति है उसे इंडिया गठबंधन के सारे नेता सर्वसम्मति से बनाएंगे। यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए नहीं बना था, यह देश की अंतरआत्मा को बचाने के लिए बना था।"
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)