प्रेक्षकों की उपस्थिति में हुई राजनीतिक दलों की बैठक

May 1, 2024 - 17:25
May 1, 2024 - 17:26
 0  837
प्रेक्षकों की उपस्थिति में हुई राजनीतिक दलों की बैठक

हरदोई (आरएनआई)आज स्वामी विवेकानंद सभागार में हरदोई व मिश्रिख के सामान्य प्रेक्षकों, पुलिस प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षकों की उपस्थिति में समस्त मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों व दोनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की बैठक हुई। सामान्य प्रेक्षक मिश्रिख ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाये। सामान्य प्रेक्षक हरदोई ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये। वलनरेबल व क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाये। पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि किसी भी समस्या के लिए मोबाईल नंबर पर कॉल की जा सकती है। हरदोई संसदीय क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक ने कहा कि व्यय लेखा रेट चार्ट के आधार पर प्रतिदिन तैयार किया जाये। मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक ने कहा कि रजिस्टर पर प्रतिदिन का खर्च लिखा जाये और निर्धारित तिथियों में परीक्षण कराया जाये। बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रत्याशियों को सभी एआरओ का परिचय कराया। उन्होंने दोनों लोकसभाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी फैसिलिटेशन सेंटर पर दोनों लोकसभा क्षेत्रों हेतु अलग अलग अपना अधिकृत प्रतिनिधि भेज सकते हैं। यहाँ पर मतदान कार्मिकों द्वारा मतदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सहमति देने वाले दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से घर पर ही वोटिंग करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस को को शर्तों के अधीन प्रत्याशियों के बूथ 200 मीटर के बाहर बनाये जा सकते हैं। मॉक पोल के दौरान प्रत्याशी गण अपने पोलिंग एजेंट को भेजने का कष्ट करें। मॉक पोल के लिए एजेंट समय से पहुंचे। प्रत्याशी व्यय रजिस्टर में प्रतिदिन के व्यय का उल्लेख किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रश्नों का भी समाधान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)