प्रियंका बोलीं- धनबल से राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की गई

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर राज्य की सरकार को धनबल पर गिराने का प्रयास करने के आरोप लगाए। 

May 27, 2024 - 13:36
 0  729
प्रियंका बोलीं- धनबल से राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की गई

शिमला (आरएनआई) प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीतने वादे किए, सारे तोड़े। इनकी बातें न गहरी हैं न इन पर भरोसा कर सकते हैं। हल्की बाते हैं। मोदी जी देश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं। कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रही लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। लेकिन भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और भ्रष्ट कांग्रेस को कहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधायकों को खरीदकर कभी सरकारें नहीं गिराईं। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने देंगे, महिलाओं को सरकारी नाैकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए 400 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे। मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। नाैजवानों के लिए पांच हजार करोड़ कास्टार्टअप फंड बनाएंगे। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा। 

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक की तरह भ्रमण करते हैं और कैमरे से फोटो खींचते हैं। इसके बाद पोस्ट डालते हैं। मोदी जी कट गए पूरी जनता से, चंबा से। उन्हें आपके संघर्षों के बारे में कुछ मालूम नहीं। कहा कि हिमाचल में कितनी बड़ी आपदा हुई। मोदी जी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, लेकिन आपदा में एक बार मुह नहीं दिखाया। आपदा में आने की बात तो छोड़िए, एक पैसा केंद्र से नहीं भेजा। राज्य सरकार को सारी स्कीमें रोकनी पड़ीं, क्योंकि सरकार के सारे पैसे, संपत्ति आपदा में लोगों की मदद के लिए लगा दी। उन्होंने पूछा कि आपदा के समय भाजपा के नेता कहां थे? उल्टा जो केंद्र से राहत राशि आनी थी उसे भी रोक दिया। आज राज्य सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। आपदा से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर बहुत बोझ बढ़ा है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है।

प्रियंका ने कहा कि आज हिमाचल के सेब किसानों का हाल देखिए। तमाम कोल्ड स्टोर बड़े-बड़े खरबपतियों को दिए हैं। सेब के दाम ये खरबपति तय करते हैं।  सेब कब बिकेगा और कब बिकेगा, खरबपति तय करते हैं। किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलता। जनता महंगाई से जूझ रही है, किसान जूझ रहा है। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। 10 सालों में इतनी बेरोजगारी बढ़ गई। देश में 70 करोड़ युवा आज बेरोजगार हैं, 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। 

प्रियंका ने मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं।  कहा कि जब ओपीएस की बात होती है तो मोदी की सरकार कहती है कि पैसे नहीं है, लेकिन जब  बड़े-बड़े खरबपतियों के कर्ज माफ करने होते हैं तो अचानक 16 लाख करोड़ रुपये जनता के पैसे, सरकारी बैंकों से उपलब्ध हो जाते हैं। यह भी उसी राजनीति का नतीजा है जो सिर्फ सत्ता व बड़े-बड़े खरबपतियों के चलती है। 

प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन मां दुर्गा, लक्ष्मीनारायण भगवान व भोलेनाथ के जयकारे के साथ शुरू किया। कहा कि मेरा दिल हमेशा हिमाचल में रहता है। जब भी हिमाचल आती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। कहा कि आपका प्रदेश बहुत सुंदर है। पूरा देश हिमाचल की ओर देखता है। यहां की सादगी, ईमानदारी पूरे देश में सबसे अधिक है। इससे पूरे देश को सीखना चाहिए। हिमाचल देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। हिमाचल के सैकड़ों जवानों ने देश की रक्षा, अखंडता के लिए अपनी जान गंवाई। कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव के लिए सरकार चुनी। लेकिन मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की सरकार को गिराने का प्रयास किया। मोदी जी ने पैसे देकर, भ्रष्टाचार कर प्रदेश की सरकार को गिराने की कोशिश की। क्या यह ईमानदारी की बात है, क्या इसे सच्ची राजनीति कहते थे।  भाजपा का एक ही मकसद है कि सत्ता को अपने हाथ में रखना है। चाहे सरकारों को गिराना पड़े, चाहे भ्रष्टाचार करना पड़े, विधायकों को घूस खिलानी पड़े या धनबल का इस्तेमाल करना पड़े। 

प्रियंका के संबोधन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पहचान भारत की विविधता से है, अनेकता में एकता से है। भाजपा राज्यों के बीच में लकीरें खींच रही है। भाजपा का इरादा संविधान बदलने का है। इसे बचाने के लिए आगे आना होगा। भाजपा ने लोगों को बार-बार ठगा। आनंद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग शहीदों व राष्ट्र निर्माताओं का अपमान करते हैं, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करता। हिमाचल पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से अस्तित्व में आया। स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिया। अग्निवीर योजना को खारिज करेंगे और पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करेंगे। कहा कि चंबा में पासपोर्ट कार्यालय, मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल व चार सुरंग बनाएंगे। हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पठानकोट का हवाई अड्डा आम हवाई उड़ानों के लिए खोलने की प्राथमिकता रहेगी। 

जनसभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार है, पिछले 10 वर्षों में चंबा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए मात्र 10 करोड़ रुपये दिए गए। इसलिए चंबा व कांगड़ा जिले में जन आक्रोश है। ऐसे में इस बार बदलाव निश्चित है। भाजपा की ऑपरेशन लोटसको राज्य सरकार ने नाकाम किया, सरकार स्थिर है और पांच वर्ष पूरे करेगी। आपदा की घड़ी में हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राहत पैकेज दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.