हरियाणा: प्रियंका गांधी ने 36 मिनट में हर वर्ग को साधा, पानीपत में न्याय संकल्प रैली को किया संबोधित
हरियाणा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन स्टार प्रचारकों ने तोबड़तोड़ रैली की। इस कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सिरसा में रोड शो करने के बाद पानीपत में न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया।
![हरियाणा: प्रियंका गांधी ने 36 मिनट में हर वर्ग को साधा, पानीपत में न्याय संकल्प रैली को किया संबोधित](https://www.rni.news/uploads/images/202405/image_870x_664f24fa2404f.jpg)
पानीपत (आरएनआई) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पानीपत की धरती से मजदूर से लेकर महिला, युवा, किसान और व्यापारी को साधा। उन्होंने अपने 36 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया और उनको किसानों और युवाओं का विरोधी बतायाl प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार आती है तो किसान का एमएसपी का कानून बनाया जाएगा। उनको एमएसपी का कानूनी अधिकार रहेगा। खेती के सामान पर जीएसटी को खत्म कर दिया जाएगा।
कर्ज माफी के लिए आयोग बनाया जाएगा। यहां हर सुविधा किसान ले सकेंगे। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा 30 दिन में मिल जाएगा।उन्होंने साथ ही कहा की परिवार की सबसे बड़ी महिला के खाते में हर महीने 8500 रुपए पहुंचेंगे। कांग्रेस की कर्नाटक और तेलंगाना सरकार ऐसे पहले कर रही है। दोनों प्रदेशों में हर महीने 2000 रुपये महिला के खाते में आ रहे हैं।
आशा और मिड डे मील वर्कर का मानदेय बढ़ाया जाएगा ।केंद्र की नौकरियों में महिलाओं का आरक्षण 50% किया जाएगा। पेपर लीक के मामले को लेकर के सख्त कानून बनाए जाएगा और 30 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर को पहली कलम से खत्म किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)