प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने समिति के प्रदेशाध्यक्ष लीला पाठक को किया सम्मानित

Feb 12, 2024 - 16:26
Feb 12, 2024 - 16:26
 0  405
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने समिति के प्रदेशाध्यक्ष लीला पाठक को किया सम्मानित

हरदोई (आरएनआई) जिले के दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व सांसद रहे स्व. सुरेंद्र पाल पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती लीला पाठक को सनातन के उत्थान के लिये अस्तित्व में आयी प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने उन्हें अपना महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन के बाद प्रहलाद नगरी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।इसी क्रम में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी ने उनके आवास  पहुंच कर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को प्रहलाद कुण्ड बना स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी।इसी क्रम में समिति के जिलाध्यक्ष डा राम-लखन उर्फ अनुज गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष डा अनुज गुप्ता ने श्रीमती लीला पाठक को शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की।उसके बाद कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार सहित समिति के प्रमुख उद्देश्यों पर विचार विमर्श किया गया।इस मौके पर मनोज तिवारी,डॉ0 रजनीश,सर्वेन्द्र पाल(पप्पी पाल) आदि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)