प्रशिक्षण से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है : अग्रवाल

एकल के 5 दिवसीय क्षमता विकास वर्ग का शुभारंभ, वर्ग में भाग अध्यक्ष स्व.महेश सोलंकी को दी श्रद्धांजलि

Jul 9, 2023 - 15:50
Jul 9, 2023 - 15:52
 0  567
प्रशिक्षण से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है : अग्रवाल

गुना। एकल अभियान मध्य भारत भाग का रविवार को 9 जुलाई से 13 जुलाई तक चलने वाले क्षमता विकास वर्ग का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर आरंभ किया गया।

इस क्षमता विकास वर्ग में एकल अभियान भाग मध्य भारत  के गुना, शिवपुरी, श्योपुर, नर्मदापूर्म, बरेली, मुरैना, डावरा सभी अंचलो से आय हुए संच प्रमुख कार्यकर्ता ये वर्ग में 9जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक प्रशिक्षण लेकर गांव गांव पंचमुखी शिक्षा से शिक्षा की अलख जगाएंगे। 

इस दौरान एकल परिवार ने एकल भाग अध्यक्ष रहे स्व महेश सिंह सोलंकी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा रखकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुस्पांजली अर्पित की गई और ईश्वर से उन्हें श्री चरणों में स्थान देने का आग्रह किया एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में महेश सिंह सोलंकी की दोनो पुत्री शिव नंदनी एवं राज नंदनी एवं बड़े भाई वीरेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाग प्रशिक्षण प्रमुख विकास जैन, महिला भाग समिति अध्यक्ष आशा रघुवंशी, एकल अभियान अंचल गुना अध्यक्ष मदन सोनी, महिला सचिव अंसुईया रघुवंशी, संभाग प्रा शिक्षा प्रमुख विजय सिंह, नारायण सिंह भाग प्रा शिक्षा प्रमुख, पप्पू सिंह अंचल गुना ग्राम स्वराज मंच प्रमुख, विजय सिंह अंचल गुना कार्यालय मंचासीन रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow