प्रयागराज में आज भी सभी रास्तों पर भीषण जाम, अरेल जाने वाले मार्ग पर लगी वाहनों की कतार
लोगों का उत्साह बरकरार है। सप्ताहांत के कारण आज भी संगम तट पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।

प्रयागराज (आरएनआई) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि "गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पावन भूमि पर यह अध्यात्म और धर्म का संगम है, जहां लोगों में अपार श्रद्धा है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाकुंभ में परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। एयरपोर्ट पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि "अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है। मैं समझता हूं विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद आता है कि हमारा धर्म सुरक्षित है। सनातन धर्म आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रयागराज ने कहा कि "यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है। हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है। हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए।
प्रयागराज में आज भी सभी रास्तों पर भीषण जाम लगा है। अरेल जाने वाला रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लगी हैं। श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से तस्वीरें ली गई हैं। जहां लोग महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। 14 फरवरी तक दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है।
महाकुंभ में स्नान के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






