प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है: जिलाधिकारी

Feb 25, 2023 - 23:24
Feb 25, 2023 - 23:51
 0  621
प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है: जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से बावन रोड स्थित नगर पालिका के बारात घर मे स्थापित प्रदर्शनी में दूसरे दिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी स्थल पर एक एलईडी वैन भी लगाई गयी। प्रदर्शनी स्थल पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 फरवरी को माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा किया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदर्शनी की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शनी को देखना चाहिए। इससे उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। एलईडी के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं के बारे में दिखाया जा रहा है। आज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक प्रदर्शनी देखने पहुँचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)