पेसो के विवाद में तीन ने मिलकर युवक को गोली मारी

शिवपुरी (आरएनआई) शहर के देहात थाना फोरलेन हाईवे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शिव शक्ति वेयर के बाहर सोमवार की दोपहर कार में सवार होकर आए एक महिला सहित तीन लोगों ने बातचीत के दौरान एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद तीनों आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।
घायल युवक के हाथ में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान घायल युवक ने चुप्पी साधे रखी, मामला पैसों के विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया है। देहात थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि कर्मवीर जाट का उसके हरियाणा के रहने वाले प्रवीण जाट के साथ 80 लाख के लेन-देन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चेक बाउंस प्रकरण अशोक नगर के न्यायालय में चल रहा था। इस मामले में अशोकनगर पुलिस प्रवीण जाट को हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई थी।
*7 जनवरी को अशोकनगर पुलिस ने प्रवीण जाट को न्यायालय में पेश किया था। 8 जनवरी को प्रवीण जाट के हरियाणा के रहने वाले दोस्त दीपेंद्र जाट और उसकी प्रेमिका साक्शी जाट ने अशोकनगर पहुंचकर प्रवीण की जमानत न्यायालय से कराकर कार से लोट रहे थे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






