पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई, भरे कॉलेज में ई-रिक्शा चालक पर बरसाई लाठी
ताजनगरी में पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई सामने आई है। इसने भरे कॉलेज में ई-रिक्शा चालक पर लाठी बरसाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आगरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई सामने आई है। इसने ई-रिक्शा चालक को लाठी से पीटा। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीडियो हरीपर्वत थाना क्षेत्र के आरबीएस डिग्री कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की लाठी से बेरहमी से पिटाई की जा रही है। बताया गया कि वीडियो में जिस युवक को पीटा जा रहा है, वह ई रिक्शा चालक है। पीटने वाला व्यक्ति पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का बेटा डॉक्टर संजीव पाल सिंह है।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि संजीव पाल सिंह पर मारपीट का आरोप है। ई रिक्शा चालक ने तहरीर दी है। तहरीर के आधारपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






