पूर्व मंत्री का बेटा कोकीन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने रविवार रात बदायूं में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कोकीन की तस्करी के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। टीम दोनों को दिल्ली ले गई है। 

Jan 21, 2025 - 21:38
Jan 21, 2025 - 21:48
 0  1.8k
पूर्व मंत्री का बेटा कोकीन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

बदायूं (आरएनआई) बदायूं में दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने रविवार रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र से कोकीन तस्करी के मामले में बिल्सी के बेहटा गुंसाई से जिला पंचायत सदस्य यावित्री मौर्य के पति शिवदयाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स टीम दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई। बता दें कि शिवदयाल के पिता गेंदनलाल मौर्य मंत्री रहे थे। 

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के छह से ज्यादा गांव हवाला कारोबार एवं मदक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित हैं। यहां आए दिन किसी न किसी राज्य की पुलिस छापेमारी करती रहती है। रविवार रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी में दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने स्थानी पुलिस के साथ दबिश दी। मदनजुड़ी पूर्व मंत्री का पैतृक गांव है। 

नारकोटिक्स टीम ने पूर्व मंत्री एवं बसपा सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय गेंदनलाल मौर्य के बेटे शिवदयाल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने अतरपुरा गांव में दबिश दी। यहां से शिवदयाल के ही ममेरे भाई अतर सिंह उर्फ कर्तव्य पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। 

शिवदयाल की पत्नी यावित्री मौर्य मौजूदा समय में बिल्सी के बेहटा गुसाई से जिला पंचायत सदस्य हैं। शिवदयाल की गिरफ्तारी से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि शिवदयाल लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था, लेकिन राजनैतिक परिवार से जुड़ा होने के चलते उसपर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स टीम ने दिल्ली में दो आरोपियों को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने शिवदयाल और कर्तव्य से कोकीन खरीदने की बात कबूली थी। टीम वहां पकड़े गए आरोपियों को यहां लेकर आई थी। दोनों ने शिवदयाल और कर्तव्य को पहचान लिया। इसी आधार पर नारकोटिक्स टीम दोनों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0