पुलिस ने “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया अभियान

Nov 3, 2023 - 20:33
Nov 3, 2023 - 20:34
 0  189

हाथरस-3 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान ‘‘शक्ति दीदी’’ के तहत जनपद के समस्त थानों की एन्टी रोमियो टीम/महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर कार्यक्रम/जन चैपाल का आयोजन कर छात्राओं, महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं आदि की जानकारी दी गई एवं पम्पलेट वितरित किये गये।


पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान तथा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-4 के विशेष अभियान “शक्ति दीदी के तहत आज जनपद के समस्त थानों की एन्टी रोमियो टीम/महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यक्रम/जनचैपाल का आयोजन कर छात्राओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित छात्राओं, महिलाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया तथा सभी को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। इसी क्रम में उपस्थित छात्राओं, महिलाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ.प्र. पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए । छात्राओं, महिलाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। साथ ही सभी छात्राओं, महिलाओं को अवगत कराया गया कि थानों में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिलाकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है । इसके साथ ही मौजूद छात्राओं, महिलाओं  को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यू.पी. पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बर तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी छात्राओं, महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0