पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बड़े बड़े ऐतिहासिक काम किए : MLA मुरारी मोहन झा

Apr 9, 2025 - 21:10
Apr 9, 2025 - 22:02
 0  540

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6अप्रैल से 14 अप्रैल अंबेदकर जयंती तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत बुधवार को विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन गायघाट पश्चिमी मंडल के कमर्थु पंचायत भवन में गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. कार्यक्रम का संचालन गायघाट पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी ने किया. कार्यक्रम में विषय प्रवेश और स्वागत संबोधन गायघाट विधानसभा के नेता अशोक सिंह ने किया और 6से 14 तक चलने वाले कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओ से विधानसभा चुनाव के लिए ऊर्जावान रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने धारा 370 हटाने से लेकर अभी के वक्फ़ कानून तक बड़े बड़े ऐतिहासिक काम किया है जिसे हमलोग लोगों के बीच जाकर रखने का काम करें।हमें इस बात का संकल्प लेना है की हम इस बार बिहार में हमें 225 सीटों पर विजय पताका लहराना हैं इसके लिए पूरी निष्टा और समर्पण के साथ हमें काम करना है.

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार ने कहा की भाजपा में पद नही दायित्व होता है जो कार्यकर्ता को दिया जाता है जिसे आप कार्यकर्ता द्वारा पूरे समर्पण और  निष्ठा निष्ठा से निभाया जाता है तभी हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. हमलोगों को गर्व होना चाहिए की हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं कार्यक्रम में कमर्थु निवासी व्यवसायी शिवकुमार सिंह को जिलाध्यक्ष ने भाजपा का पटका और अंगवस्त्र ओढ़ाकर भाजपा में शामिल किया.

 कार्यक्रम को मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष इंदिरा सिंह,फेंकू राम,जिला मंत्री बिकाऊ यादव ,वरिष्ठ नेता उमेश प्रसाद सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर, अरविन्द अविचल,विपिन सिंह  सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ,अमित शर्मा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ,देवेंद्र पाण्डेय ,शंभू सिंह ,मुकेश कुमार सिंह,जय शंकर सिंह,आदित्य कुमार साहिल,वैधनाथ पाठक अमित राठौर ने संबोधित किया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0