पीएम मोदी आज देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन
हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है।

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और 30,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।
21.8 किमी लंबा है अटल सेतु
17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है
2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला
16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






