पाली क्षेत्र के हसनापुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका के बहनोई ने तमंचे से गोली मार की थी हत्या 

Aug 24, 2024 - 22:11
Aug 24, 2024 - 22:12
 0  2.1k

हरदोई( आरएनआई) पाली क्षेत्र के गांव हसनापुर में गत सप्ताह गौरव सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका मामला मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 5लोगो के नाम  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के शव के पास तमंचा बरामद हुआ। जिससे पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझ गयी लेकिन पुलिस ने और गहराई से जांच की जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता सर्वेश खां व उसके बहनोई करीम को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जिससे मामले का खुलासा हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि गौरव के खिलाफ पूर्व में लड़की भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमे वह जेल भेजा गया था।गौरव और रोशनी की मोबाइल पर 122 बार बात हुई।उस दिन भी 4बार बात हुई।उसने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया था।वह रात में उससे मिलने गया था।गौरव के पास तमंचा पहले से ही था। उसके वहां जाने पर प्रेमिका के पिता ने आपत्ति जताई जिस पर उसके बहनोई ने उसका तमंचा छीन कर उसको सामने से गोली मार दी‌ और तमंचा सटाकर उसके पास रख दिया। उन्होंने बताया कि घटना में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)