पाकिस्तानी प्रेमी को छोड़ भारत लौटी अंजू
25 जुलाई को अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उनका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे।

अमृतसर, (आरएनआई) पाकिस्तान पहुंचकर अपने दोस्त नसरुल्ला से शादी करने वाली अंजू भारत लौट आई हैं। वह राजस्थान के अलवर की रहने वाली हैं। करीब छह महीने पहले ही अंजू पाकिस्तान तब गई थीं जब भारत में सीमा हैदर का मामला छाया था। अब वतन वापसी के साथ अंजू एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। अंजू ने नसरुल्ला से निकाह किया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था। अंजू और नसरुल्ला के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
पिछले महीने नसरुल्ला ने कहा था कि अंजू मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने दो बच्चों को याद कर रही हैं। इससे पहले 25 जुलाई को अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उनका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






