पांचवीं बार व्लादिमीर पुतिन बने रूस के राष्ट्रपति

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि विपक्षी नेता नवलनी की मौत एक दुखद घटना है। 

Mar 18, 2024 - 07:23
 0  783
पांचवीं बार व्लादिमीर पुतिन बने रूस के राष्ट्रपति

मॉस्को (आरएनआई) रूस के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी जीत हासिल की है। राष्ट्रपति पद पर जीत के बाद पुतिन ने कहा कि फरवरी में आर्कटिक जेल में विपक्षी नेता की अचानक मौत से पहले वह एलेक्सी नवलनी से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के लिए सहमत हो गए थे। नवलनी की मौत को दुखद घटना बताते हुए पुतिन ने कहा कि जेलों में बंद अन्य कैदियों की मौत के मामले भी हैं। 

रविवार को चुनाव मुख्यालय से अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि जहां तक नवलनी का सवाल है - हां, उनका निधन हो गया। यह एक दुखद घटना है। केवल एक शर्त थी कि हम उसके बदले में उसे वापस न आने देंगे। ऐसी चीजें होती रहती हैं। आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते, यह जीवन का हिस्सा है। 

रूसी जेल सेवा का हवाला देते हुए बताया कि 16 फरवरी को जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मृत्यु हो गई। रूसी जेल ने घोषणा की कि नवलनी टहलने के बाद अस्वस्थ महसूस करने लगे और जिसके बाद लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। पुतिन ने कहा कि चुनावों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है और रूस के लिए आगे कई काम हैं क्योंकि वह पश्चिम के साथ टकराव का अपना रास्ता जारी रखे हुए है।

अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि चाहे कोई हमें डराने की कितनी भी कोशिश कर ले, चाहे कोई भी हमें, हमारी इच्छाशक्ति को, हमारी चेतना को दबाने की कोशिश कर ले, इतिहास में ऐसा काम आज तक कोई नहीं कर पाया है, न अब होगा और न भविष्य में होगा। पुतिन 87.17 प्रतिशत वोट प्राप्त करके राष्ट्रपति चुनाव जीता।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.