पाँच माह से अटका मृत्यु प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने तत्काल जारी कराया

Apr 28, 2025 - 15:50
Apr 28, 2025 - 15:53
 0  135
पाँच माह से अटका मृत्यु प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने तत्काल जारी कराया

हरदोई (आरएनआई) आज जन सुनवाई के दौरान मृत्यु प्रमाण पत्र का एक प्रकरण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के समक्ष आया। जनपद के हरपालपुर विकास खण्ड के तिथिगाँव निवासी एक दिव्यांग राघवेंद्र सिंह जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि उनके चाचा राजवीर सिंह का देहांत 20 अप्रैल 2024 को हो चुका है। लेकिन सचिव की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं किया है। इस कारण उनकी चाची को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनकी चाची की विधवा पेंशन नहीं बन पा रही है। जिलाधिकारी ने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता से फोन पर बात की और आज ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमाण पत्र जारी न होने पर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। राघवेंद्र ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और ख़ुश होकर जन सुनवाई कक्ष से निकले।
 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)