पहाड़ों में बर्फबारी का दिल्ली में असर: बढ़ी ठिठुरन... सीजन का सबसे ठंडा दिन, 4.9 डिग्री तक गिरा तापमान
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फबारी से दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है।
![पहाड़ों में बर्फबारी का दिल्ली में असर: बढ़ी ठिठुरन... सीजन का सबसे ठंडा दिन, 4.9 डिग्री तक गिरा तापमान](https://www.rni.news/uploads/images/202412/image_870x_67592e263bb00.jpg)
नई दिल्ली (आरएनआई) पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के तापमान में आज गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस सीजन में दिल्ली की बुधवार की सुबह सबसे ठंडी सुबह रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह सफदरजंग पर दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। पिछले साल यानी 15 दिसंबर 2023 को भी 4.9 डिग्री सेल्सियस का यही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
इससे पहले मंगलवार को तेज धूप खिली होने के बावजूद ठंडी हवाओं ने ठिठुराया। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि यह सोमवार के मुकाबले में ज्यादा था। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को दिल्ली का पालम इलाका 20.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। मयूर विहार में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में गिरावट होने लगेगी। इस कारण से ठंड का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 23 व 24 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहेगा। विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए सुबह व शाम धुंध व कुहासा रहने की भविष्यवाणी की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)