पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से आगे बढ़ी न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार में दाखिल होगी। न्याय यात्रा बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से बिहार के किशनगंज में प्रवेश करेगी।

नई दिल्ली (आरएनआई) राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से आगे बढ़ी है। आज यह यात्रा बिहार में दाखिल होगी। राहुल गांधी बस में बैठे हुए लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। उत्तरी दिनाजपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज में दाखिल होगी।
शेड्यूल के तहत सोमवार को न्याय यात्रा उत्तरी दिनाजपुर से बस द्वारा बिहार के किशनगंज बॉर्डर पर पहुंचेगी। इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा पैदल किशनगंज में दाखिल होगी और शहीद अशफाकउल्ला खान स्टेडियम पहुंचेगी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लंच ब्रेक होगा और दोपहर दो बजे यात्रा फिर से किशनगंज से बस द्वारा शुरू होगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






