पद्मश्री से नवाजे जाने पर निर्मला देवी को मुजफ्फरपुर BJP ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के भूसरा गांव की पद्मश्री से सम्मानित निर्मला देवी को भाजपा शिष्ट मंडल के द्वारा सोमवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार पश्चिमी हरिमोहन चौधरी भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारतरत्न यादव ने उन्हें पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.
इस मौके पर पद्मश्री से सम्मानित निर्मला देवी ने बताया कि अपने संघर्ष अभियान के दौरान 15 से अधिक गांव में सैंकड़ों महिलाओं को सुजनी कला का प्रशिक्षण दिया है. बताया की अपनी मां से सुजनी कला का जो हुनर सीखा था. पद्मश्री पुरस्कार के रूप में उसका उपहार प्राप्त हुआ है। इस कला को अपने घर के गुजर बसर का एक माध्यम मानकर शुरू किया था। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उनके माथे पर इस हुनर को प्रोफेशनल रूप देने का धुन सवार हो गया.
भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार ने बताया कि निर्मला देवी ने इस कला को मुजफ्फरपुर ही नहीं बिहार से आगे ले जाकर प्रदर्शनी के जरिए देश विदेशों में भी एक नई पहचान दिलाई. विदेशों में भी इनके कला का एक अलग पहचान है. यह उसी का परिणाम है कि भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से पुरस्कृत किया है. सरकार की ओर से मिले इस सम्मान से निर्मला देवी बहुत ही प्रफुल्लित हैं.
सूजनी कला के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित निर्मला देवी का सम्मान किया गया. सम्मान के तहत शाल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ. भाजपा के माo जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार, जिलाध्यक्ष पश्चिमी हरिमोहन चौधरी, गायघाट के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता अशोक सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव, पूर्व मुखिया शशि भूषण कुंवर ,विजय सिंह , जिला के नेता मनोज राम ,विकाश गुप्ता ,विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार पिंटू ,भाजपा नेता पंकज सिंह,युवामोर्चा जिला महामंत्री अमित राठौड़ , पूर्व मंडल अध्यक्ष पश्चिमी विपिन सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर चौहान ,पूर्वी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी ,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सन्जागर सहनी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्वी बिकाऊ यादव पश्चिमी युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य साहिल ,भिखारी सिंह ,अभय सिंह ,जय शंकर कुंवर ,सरोज सिंह ,रणजीत सिंह ,नीरज कुमार ,सहित अन्य उपस्थित रहें.
आगमन पर किड्स प्ले स्कूल के पास दोनो जिलाध्यक्ष का पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह और युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य साहिल के नेत्रिव में स्वागत किया गया.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






