पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को नीता अंबानी से लेकर AFI के अध्यक्ष तक ने दी बधाई

नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

Aug 9, 2024 - 10:00
 0  783
पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को नीता अंबानी से लेकर AFI के अध्यक्ष तक ने दी बधाई

पेरिस (आरएनआई) भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्वर्ण पदक विजेता ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। ऐसा करने वाले वह आजाद भारत के पहले एथलीट बन गए। उनकी इस उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। 

नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मौजूदा समय में नीरज चोपड़ा देश के सबसे चहेते एथलीट में से एक हैं। उनको देखने के लिए भारत में बड़ी संख्या में लोग जगे हुए थे। नीरज ने उन्हें निराश भी नहीं किया। भले ही स्वर्ण नहीं, लेकिन रजत पदक जीतकर अपनी झोली में एक और बड़ा पदक शामिल कर लिया।

नीरज चोपड़ा के पदक जीतने पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “पेरिस ओलपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को प्रेरित किया और अपनी सफलता से देश का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने एक बार फिर पूरे देश का उत्साह बढ़ाया है और हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आपकी कहानी पानीपत के शिवाजी स्टेडियम से शुरू होकर पेरिस के स्टेड डी फ्रांस तक के हर एथलीट और हम सभी के लिए आशा और प्रेरणा की किरण है। आने वाली पीढ़ियों द्वारा आपको भारतीय एथलेटिक्स के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। मैं आने वाले वर्षों में आपके और भी अधिक सफलता और गौरव की कामना करती हूं। 

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने नीरज की चोट पर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोग पदकों पर बहुत अधिक जोर देते हैं। मैं उन लोगों में से हूं जो पदकों के बारे में बात नहीं करते। मुझे लगता है कि अगर प्रक्रिया सही है, तो पदक आएंगे। आज जो हुआ, उसे देखिए। नीरज घायल हो गया था। वह चोट से वापस आया था। टोक्यो में, उसे स्वर्ण मिला। आज उसने टोक्यो में जितना फेंका था, उससे 2 मीटर अधिक फेंका, लेकिन उसे रजत से संतोष करना पड़ा...उसने इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि वह एक बाघ है। उसने बाघ की तरह लड़ाई लड़ी। वह एक चोट से उबर गया और वह अविश्वसनीय रूप से अच्छा था...वह एक चैंपियन है। चैंपियन इसी से बनते हैं।

नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा, "उन्होंने देश के लिए रजत पदक जीता है, हम खुश और गौरवान्वित हैं। सभी युवा उनसे प्रेरित होंगे।" इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम को लेकर भी बात की। उन्होंने आगे कहा, "हर किसी का अपना दिन होता है, आज पाकिस्तान का दिन था, लेकिन हमने रजत पदक जीता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.