पंजाब में 16 और 17 को हीट वेव का अलर्ट, चार डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
विभाग के अनुसार 4-5 दिन लगातार मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। ये बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है, इसलिए उनको इससे विशेष रूप से बचने की जरूरत है।

चंडीगढ़ (आरएनआई) पंजाब में अगले कुछ दिनों के लिए शुष्क मौसम रहने वाला है। इस कारण सूबे में 16 व 17 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की मानें तो इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि लोग तेज धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने और सिर को कपड़े, टोपी और छतरी से ढक कर रखें। विभाग के अनुसार 4-5 दिन लगातार मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। ये बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है, इसलिए उनको इससे विशेष रूप से बचने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के कुछ स्थानों में बारिश के चलते तापमान में बदलाव जरूर देखने को मिला है।
बठिंडा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह पटियाला में 39 डिग्री, समराला में 39.1 व मोहाली में 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पिछले कुल एवरेज अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री तापमान में कमी आई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






