पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दिया

पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

Jan 7, 2023 - 19:00
 0  540
पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दिया
फौजा सिंह सरारी

चंडीगढ़, 7 जनवरी 2023, (आरएनआई)। पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

कुछ महीने पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वह कथित तौर पर ‘‘पैसा वसूली के लिए कोई सौदा पक्का’’ करते सुनाई देते हैं।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने बताया कि सरारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पंजाब में विपक्षी दल ऑडियो क्लिप को लेकर सरारी को बर्खास्त एवं गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। हालांकि सरारी ने अपने विरुद्ध लगे आरोपों को खारिज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.