पंजाब के गुरजीत की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में पंजाब के रहने वाले गुरजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक गुरजीत के पिता ने इंसाफ की मांग की है।

वेलिंगटन (आरएनआई) पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में पंजाब के रहने वाले गुरजीत सिंह की हत्या कर दी थी। उनका शव न्यूजीलैंड स्थित घर के बाहर मृत पाए गए थे। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड भेजने के लिए उनके पिता ने अपनी जमीन बेच दी थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूजीलैंड के डुनेडिन में उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई। गुरजीत टेलीकॉम कंपनी में टेक्नीशियन के तौर पर न्यूजीलैंड में काम करते थे। पुलिस ने आरोपी से जुड़ा विवरण को साझा नहीं किया है।
पोस्टमार्टम के परिणामों से पता चला कि गुरजीत सिंह की हेली स्ट्रीट स्थित उनके आवास पर किसी नुकीली हथियार से किए गए कई घावों के कारण मौत हुई थी। सोमवार को डुनेडिन पहुंचे गुरजीत सिंह के पिता निशान सिंह ने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वह संतुष्ट नहीं होंगे।
मृतक गुरजीत के पिता की जांच की मांग को लेकर कई स्थानीय पंजाबी समुदाय के लोगों ने समर्थन दिया। गौरतलब है कि गुरजीत ही अपने परिवार में कमाने वाले एकलौते थे। पिता निशान सिंह ने कहा कि किसी भी माता-पिता का बेटा नहीं खोना चाहिए। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि गुरजीत सिंह अपने घर में सेंधमारी को लेकर काफी चिन्तित थे। जिसके लिए घर की सुरक्षा के लिए कैमरे खरीदे थे। सीनियर सार्जेंट एंथोनी बॉन्ड ने कहा कि मृतक के रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है। गुरजीत की हत्या से जुड़ा साक्ष्य हमारे हाथ लग सके। वहीं ओटागो पंजाबी फाउंडेशन ट्रस्ट के सद्सय नरिंदरवीर सिंह ने कहा कि मैंने उनके पिता को सूचित किया था। जब मैंने गुरजीत सिंह के पिता को उनकी मौत के बारे में सूचित किया था, तो वे बेहद हृदय विदारक था।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






