पंचायत राज विभाग खराब इंडिया मार्का नलों की मरम्मत के लिये चलायेगा अभियान

Apr 16, 2025 - 18:56
Apr 16, 2025 - 18:57
 0  162
पंचायत राज विभाग खराब इंडिया मार्का नलों की मरम्मत के लिये चलायेगा अभियान

कछौना, हरदोई (आरएनआई) भीषण गर्मी के संकट को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में खराब पड़े इंडिया मार्का नलों को रिबोर व मरम्मत करने के लिए पंचायत राज विभाग विशेष अभियान चलाएगा। वर्तमान में खराब इंडिया मार्का नलों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।

बताते चलें कि भीषण गर्मी के कारण आम जनमानस के सामने पेयजल की नितांत आवश्यकता है। मौजूदा समय में कुंओ का अस्तित्व खत्म हो चुका है। चौराहा, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, एएनएम सेंटर, ग्राम सचिवालय आदि स्थानों पर देखरेख के अभाव में इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। वहीं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल मिशन अभी तक पूरी तरह से ग्राउंड लेवल पर क्रियान्वयन नहीं है। जिसके कारण आम जनमानस को पेयजल की काफी दिक्कत होती है। विकासखंड कछौना के प्रांगण में पशु चिकित्सालय के पास इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है। एक इंडिया मार्का में समरसेबल पड़ा होने के कारण आम जनमानस को पेयजल में असुविधा होती है। ब्लॉक परिसर के निकट कोषागार के पास इंडिया मार्का नल खराब पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार कछौना ब्लॉक में  लगभग 2572 इंडिया मार्का नल लगे हैं। जिनमें काफी संख्या में खराब पड़े हैं। ग्राम प्रधान इंडिया मार्का नल मरम्मत कराने के नाम पर खूब फर्जी विल लगाकर धनराशि का बंदरबाट कर रहे हैं। जिसके कारण ज्यादातर इंडिया मार्का नल खराब पड़े रहते हैं। क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के संयोजक रामखेलावन कनौजिया ने बताया कि सरकारी इंडिया मार्का नलों को लोग अपनी संपत्ति नहीं समझते हैं। प्रयोग के दौरान खराब होने पर संबंधित कर्मचारी व ग्राम प्रधान को सूचित करने में भी गुरेज करते हैं। जिसके कारण धीरे-धीरे वह पूरी तरह से खराब हो जाता है। ब्लॉक स्तर पर एक मोबाइल हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। जिस पर ख़राब हैडपंपों की सूचना कोई भी ग्रामीण दे सके। उसकी अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाए। अंधाधुंध जल दोहन व बर्बादी के कारण भूजल काफी गिर गया है। जिसके कारण पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)