'न्याय यात्रा में शामिल न होने के लिए लोगों को धमका रहे' : राहुल गांधी
राहुल गांधी विश्वनाथ जिला मुख्यालय विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।

सपुर (आरएनआई) कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से शुरू हुई। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर पर स्थित है। यहां से यात्रा फिर से असम में दाखिल होगी। इस बीच, राहुल ने असम सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को न्याय यात्रा में शामिल होने के खिलाफ धमकी दे रही है और यात्रा मार्गों पर कार्यक्रमों की अनुमति देने से भी इनकार कर रही है।
राहुल गांधी विश्वनाथ जिला मुख्यालय विश्वनाथ चरियाली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा धमकी दे रही है, लेकिन लोग उससे डरते नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।
हम यात्रा में लंबे भाषण नहीं देते हैं। हम हर दिन सात-आठ घंटे यात्रा करते हैं, आपके मुद्दों को सुनते हैं और हमारा उद्देश्य इन मुद्दों को उठाना है। वे (सरकार) सोचते हैं कि वे लोगों को दबा सकते हैं। लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि यह राहुल गांधी की यात्रा नहीं है। यह लोगों की आवाज उठाने की यात्रा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को यात्रा में शामिल होने के खिलाफ धमकी दी जा रही है और इसके मार्गों पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यहां तक कि राज्य में कांग्रेस के झंडे और बैनरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
राहुल गांधी और न ही असम के लोग आपसे डरते हैं। आप जो चाहें कर सकते हैं। जब चुनाव होंगे, तो कांग्रेस भाजपा को बड़े अंतर से हरा देगी। राहुल गांधी ने शर्मा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने हाल ही में कहा था कि 'राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरता था, अब मेरे बच्चे से भी डरना शुरू कर दिया।' जब इस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'वह खुद डरे हुए हैं क्योंकि सीएम भ्रष्ट हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






