नीतीश के दो पोस्ट ने दिए सियासत में बदलाव के संकेत
नीतीश कुमार के पहले पोस्ट में पीएम मोदी का कोई जिक्र नहीं था। करीब डेढ़ घंटे बाद उन्होंने पहली पोस्ट डिलीट कर दी और दूसरी पोस्ट की। जिसमें एक लाइन जोड़ दी। कहा- माननीय मोदी जी को धन्यवाद।

नई दिल्ली (आरएनआई) डेढ़ घंटे के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो सोशल मीडिया पोस्ट ने राज्य की सियासत और नीतीश के रुख में आ रहे बदलाव का पुख्ता संकेत दे दिया। बिहार की राजनीति में जननायक कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद नीतीश ने ये दोनों पोस्ट कीं।
पहला ट्वीट उन्होंने रात 9:14 बजे किया और इसमें लिखा, पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। कहा-हम हमेशा से ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई। नीतीश के इस पोस्ट में पीएम मोदी का कोई जिक्र नहीं था। करीब डेढ़ घंटे बाद उन्होंने पहली पोस्ट डिलीट कर दी और दूसरी पोस्ट की। जिसमें एक लाइन जोड़ दी। कहा- माननीय मोदी जी को धन्यवाद। इस पंकि्त को सियासी जानकार बदलाव का संकेत मान रहे हैं।
पूरा इंडिया गठबंधन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा और आरएसएस का राजनीति दांव करार दे रहा है। दो दिन पहले तक नीतीश की पार्टी जद-यू भी इसी लाइन पर प्रतिक्रिया दे रही थी। लेकिन मंगलवाल को जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, कि इंडिया गठबंधन के साथियों की तरफ से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जो नकारात्मक टिप्पणियां आईं उससे हम असमहत हैं। इसे बीजेपी द्वारा निर्मित राम का मंदिर भी नहीं मानना चाहिए, यह कोर्ट के आदेश पर बना है। प्राण प्रतिष्ठा के विरोध का सवाल ही पैदा नहीं होता।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






