'निशिकांत दुबे के राहुल गांधी पर आरोप झूठे', कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी
मणिकम टैगोर ने पत्र में लिखा है, 'निशिकांत दुबे की टिप्पणी अपमानजनक है और इसमें की गई टिप्पणियां झूठी और गलत इरादे से की गई हैं। इनमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी पर आरोप लगाए गए हैं।

नई दिल्ली (आरएनआई) भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला और दोनों के अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस से संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए। निशिकांत दुबे के इन आरोपों को लेकर गुरुवार को ही कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणियों को झूठ और अपमानजनक बताते हुए लोकसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की।
मणिकम टैगोर ने पत्र में लिखा है, 'निशिकांत दुबे की टिप्पणी अपमानजनक है और इसमें की गई टिप्पणियां झूठी और गलत इरादे से की गई हैं। इनमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी पर आरोप लगाए गए हैं। इसलिए अनुरोध है कि टिप्पणी को तत्काल लोकसभा की कार्यवाही से हटाया जाए।' मणिकम टैगोर ने चिट्ठी में मांग की है कि निशिकांत दुबे की टिप्पणियों को लोकसभा की कार्यवाही से हटाया जाए। इसके लिए कांग्रेस सांसद ने लोकसभा के नियम 352 और 380 का हवाला दिया है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछे थे। जिनमें उन्होंने पूछा था कि 'एफडीएल-एपी, जो कश्मीर को अलग देश मानता है, उसके साथ राजीव गांधी फाउंडेशन की सोनिया गांधी के साथ क्या संबंध हैं, जिसे जॉर्ज सोरोस फंड करता है। सोनिया और सोरोस का रिश्ता क्या है?'
'राहुल गांधी के अमेरिका दौरे का पूरा खर्च ग्लोबल नॉलेज इनिशिएटिव, सैम पित्रोदा ने दिया। यह खालिस्तानियों से मिलता है। यह कश्मीर तोड़ने वालों से मिलता है। सैम पित्रोदा, राहुल गांधी, सोरोस और ग्लोबल नॉलेज इनीशिएटिव का संबंध क्या है?'
'साल 2010 से लेकर 2014 तक सोरोस पूरे शेयर मार्केट से पैसे लेता रहा। वह गांधी फैमिली से मिला। सोरोस और गांधी फैमिली का क्या संबंध है।'
'मेरा चौथा सवाल है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को सबसे ज्यादा पैसा सोरोस ने दिया। जो सोरोस है, वह मनोज भार्गव, हंस फाउंडेशन, रॉकफेलर फाउंडेशन और किंगस्टन के साथ ब्लैक मनी को व्हाइट मनी कर रहा है। राजीव गांधी फाउंडेशन के साथ सोरोस का रिश्ता क्या है?'
'सोरोस ने फ्रेसवर्क्स, एसईडी फंड, एस्पाडा फंड और इस तरह के फंड्स बनाए। उसने कांग्रेस पार्टी के 300 लोगों को स्टार्टअप के नाम पर पैसा दिया। ये 300 लोग कौन हैं और उनका गांधी परिवार के साथ क्या संबंध है?'
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






